फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत चकराजी गढ़वा के पास बुधवार शाम ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कटहा बेनीपुर थाना शंकरगढ़ निवासी संजय आदिवासी पुत्र जयनारायण आदिवासी बुधवार को ट्रैक्टर लेकर गढ़वा से शिवराजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चकराजी गढ़वा के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया और संजय नीचे दब गया। मौके पर उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शंकरगढ़ पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया। संजय चार भाइयों में चौथे नंबर का था। पत्नी आशा देवी एवं डेढ़ वर्षीय पुत्री आर्या है। संजय की अचानक मौत से पत्नी समेत परिजन बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें