फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकाें की भिड़ंत में चालक और खलासी की मौत

Mon, 29 Apr 2019 01:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
bus accident mandi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रविवार तड़के हंडिया कोखराज हाईवे पर पटना उपरहार गांव के सामने खड़े ट्रक की दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इससे वाहन के परखचे उड़ गए। हादसे में चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

बताया जाता है कि दिल्ली से चावल लोड कर एक ट्रक कोलकाता के लिए रवाना हुआ था।

हंडिया कोखराज हाईवे पर पटना उपरहार गांव के सामने खड़े एक अन्य ट्रक सेे चावल लदे ट्रक की भिड़ंत हो गई। इससे वाहन के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में चालक सौरभ यादव (23) निवासी अशेपुर जनपद एटा तथा खलासी अनिल (25) निवासी गुरसहायगंज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से शव को बाहर निकाला। चौकी प्रभारी श्रृंगवेरपुर अजय सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी वाहन स्वामी को दी गई है। 

पटना उपरहार गांव के सामने हाईवे पर हुआ हादसा
 क्षेत्र के अरैल घाट पर वॉलीबाल खेलते समय पैर फिसलने से शुआट्स का एक छात्र यमुना में गिर गया। जब तक उसके साथी उसे बाहर निकालते वह डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन


शुआट्स कालेज, महेवा, नैनी के छात्र रितिक साहू, अमन कुमार, श्याम खरे, दिलीप पाटीदार, विशाल एवं सुनील तथा अन्य अरैल घाट पर रविवार शाम को नहा रहे थे। नहाने के दौरान ही लड़के आपस में वॉलीबाल खेलने लगे। उसी दौरान उनमें से एक छात्र रितिक साहू पुत्र अरुण साहू निवासी बाबई होशंगाबाद, मध्य प्रदेश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

साथी उसे बचाने दौड़े लेकिन तब तक में वह डूब चुका था। पुलिस पहुंची और गोताखोरों से तलाश शुरू कराई गई। कुछ पता नहीं चला। कालेज प्रशासन को खबर दी गई। उसके बाद उसके घरवालों को बताया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें