फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एक्सप्रेसवे पर बिखरे सपने...जन्मदिन पर अंतिम संस्कार

Thu, 26 Nov 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
आर्यन के पिता को सत्तावना देते सफिया के नेता अजय सोनी नेता। संवाद
विज्ञापन
घर से हंसते-खेलते निकले बच्चों के लौटने का इंतजार कर रहे परिवारों को बुधवार को उनके शव मिले तो हर आंख नम हो गई। कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे ने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। मन्नतों के बाद पैदा हुआ रजिउल्ला (16) का 25 नवंबर को जन्मदिन था। इसी दिन उसे अंतिम विदाई दी गई तो घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

सिराथू के अफजलपुरवारी गांव स्थित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के बच्चे शैक्षिक भ्रमण पर गए थे। मंगलवार सुबह कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बच्चों की बस खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में कौशाम्बी के आर्यन चौरसिया और रजिउल्ला समेत चार बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 30 बच्चे घायल हो गए। बुधवार को दोनों बच्चों के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित शामिल हुए। पइंसा कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

रजिउल्ला शमी उल्ला का इकलौता बेटा था। वह कक्षा दस का छात्र था। शमी किसानी करते हैं, उनकी पत्नी गुलशन बानो शिक्षामित्र हैं। शादी के करीब 17 साल बाद रजिउल्ला का जन्म हुआ था।
परिवार का बेहद लाडला था। बुधवार यानी 25 नवंबर को उसका 17वां जन्मदिन था। लेकिन जिस घर में बेटे के जन्मदिन की तैयारियां होनी थीं, वहां उसे अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

आर्यन के पिता को सत्तावना देते सफिया के नेता अजय सोनी नेता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें