फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विविः रोमांचक मुकाबले में अध्यक्ष बने डॉ. प्रदीप

विज्ञापन
Dr. Pradeep became president in an exciting match - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
डॉ. रणंजय सिंह महामंत्री पद के लिए निर्वाचित
विज्ञापन

राज्य विवि संबद्ध शिक्षक वेलफेयर का चुनाव
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय संबद्ध शिक्षक संघ वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव काफी रोमांचक रहा। प्रतापगढ़ के एमडीपीजी कालेज के डॉ. प्रदीप कुमार सिंह का अध्यक्ष पद पर कब्जा बरकरार रहा। 75 मत हासिल कर डॉ. प्रदीप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. मनोज मिश्र को महज छह वोटों के अंतर से पराजित किया।
भवंस मेहता पीजी कॉलेज, भरवारी (कौशांबी) में रविवार को हुए चुनाव में महामंत्री पद के लिए कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज से डॉ. रणंजय सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। डॉ. रणंजय सिंह को 78 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. पवन पचौरी को 57 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित डॉ. मनोज सिंह 114 वोट पाकर निर्वाचित हुए। उन्होंने डॉ. इंदू रेखा सिंह (89 वोट) को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री के दो पदों पर डॉ. सत्य प्रताप सिंह (117 वोट) और डॉ. आदेश वर्मा (106 वोट) निर्चाचित हुए जबकि फुफुक्टा प्रतिनिधि के दो पदों पर डॉ. दीप्ति शुक्ला (88 वोट) एवं डॉ. शैलेश कुमार पांडेय (79 वोट) को निर्वाचित घोषित किया गया। सहमंत्री के पद पर डॉ. श्वेता यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुईं। फुफुक्टा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें