फोटो परिचय। खंड शिक्षा अधिकारी हंडिया डॉ. प्रभाशंकर पांडेय की फोटो
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र शिलांग एवं राजभवन शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में 16 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से राजभवन सभागार में राजभाषा हिंदी पर आधारित कार्यशाला एवं पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक झांकी का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय हिंदी संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र शिलांग के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. पार्थ सारथी पांडेय द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी हंडिया डॉ. प्रभा शंकर पांडेय को कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।