फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 24 घंटे में चीफ प्रॉक्टर पद से हटाए गए डॉ. मान सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में चीफ प्रॉक्टर डॉ. मान सिंह को पद से मुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर बृहस्पतिवार को राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. अखिलेश त्रिपाठी को अगले आदेश तक नया चीफ प्रॉक्टर नियुक्त किया गया। यह कार्रवाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से 24 घंटे के भीतर चीफ प्रॉक्टर को पदमुक्त करने की मांग के बाद हुई है।
विज्ञापन

अभाविप प्रयाग महानगर ने बुधवार को कॉलेज में पिछले ढाई महीने से अराजकता और विषाक्त शैक्षणिक वातावरण व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराया था। संगठन ने तत्कालीन चीफ प्रॉक्टर डॉ. मान सिंह को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए 24 घंटे के भीतर पद से हटाने की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी थी। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने डॉ. मान सिंह को पदमुक्त कर दिया।
अभाविप महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा सूरज ने कहा कि शैक्षणिक परिसरों में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण वातावरण बनाए रखना जरूरी है। संगठन विद्यार्थियों के हितों और परिसर की शैक्षणिक गरिमा के विरुद्ध होने वाली गतिविधियों का विरोध करेगा। महानगर महाविद्यालय कार्य संयोजक शांतनु ने आरोप लगाया कि पिछले ढाई महीनों से कॉलेज का वातावरण प्रभावित था। इसके लिए तत्कालीन चीफ प्रॉक्टर की नीतियां व प्रशासनिक विफलता जिम्मेदार थीं। वहीं कॉलेज इकाई मंत्री सूर्य प्रकाश ने कहा कि नए चीफ प्रॉक्टर के साथ समन्वय कर परिसर में अनुशासन, सुरक्षा और शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें