फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलाबाद घाट पर अंत्येष्टि, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

Sat, 14 Jan 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शहर के चर्चित डॉ. एके बंसल का शुक्रवार को रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे डॉ. अर्पित ने मुखाग्नि दी। अंत्येष्टि में डीजी पीके तिवारी, बड़ी संख्या में डॉक्टर, नेता, कारोबारी और परिचित मौजूद रहे। मुखाग्निी देते समय अर्पित की आंखें नम थीं। रिश्तेदारों ने अर्पित को संभाला। बड़ी संख्या में कई थानों की फोर्स भी मौजूद रही।
विज्ञापन


डॉ. एके बंसल का गुरुवार देररात ही पोस्टमार्टम हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद रात लगभग तीन बजे शव घर ले जाया गया। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे शव एंबुलेंस से रसूलाबाद घाट पर लाया गया। एहतियातन कई थानों की फोर्स के साथ सीओ कर्नलगंज विजय शंकर तिवारी, सीओ सिविल लाइंस डीपी तिवारी समेत कई थानों की फोर्स घर से घाट तक लगी रही। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एसपी सिंह, डॉ. बीबी अग्रवाल, डॉ. युगांतर पांडेय, डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. सचिन जैन, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. आलोक मिश्र, डॉ. सुशील समेत बड़ी संख्या में डॉक्टर, कारोबारी और नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें