मांडा। टिकरी गांव में बीती रात अराजकतत्वों ने डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार सुबह जानकारी मिलने पर लोगों में असंतोष व्याप्त हो गया और मौके पर ग्राम प्रधान समेत तमाम लोग जमा हो गए। सूचना पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और देर शाम दूसरी प्रतिमा लगाई गई। खमनिया गांव निवासी विजय प्रकाश सरोज की तहरीर पर अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी। मौके पर एसडीएम मेजा दशरथ कुमार, एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता, विधायक संदीप पटेल, इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह, दिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता मौजूद रहे।