फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : डॉ. अंबेडकर चौक का होगा कायाकल्प, लगेगी बाबा साहब की नई प्रतिमा

Sat, 03 May 2025 05:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाईकोर्ट के पास स्थित डॉ. अंबेडकर चौक का कायाकल्प होगा। भारत रत्न बाबा साहब की नई प्रतिमा भी लगाई जाएगी। इसके लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की टीम ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण कर पूरा खाका खींचा।
विज्ञापन
अंबेडकर चौक का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के पास स्थित डॉ. अंबेडकर चौक का कायाकल्प होगा। भारत रत्न बाबा साहब की नई प्रतिमा भी लगाई जाएगी। इसके लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की टीम ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण कर पूरा खाका खींचा। एक दो दिन में सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गत दिनों अंबेडकर प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास किया गया था। मूर्ति की आंख को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचाया गया था।

विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर हंगामा खड़ा हो गया। हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया और नई प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद से अंबेडकर जी की मूर्ति की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स लगा दी गई है। भविष्य में कोई अंबेडकर जी की मूर्ति से छेड़छाड़ न कर सके इसके लिए नगर निगम और पीडीए ने मिलकर पूरी कार्ययोजना तैयार की है। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह की मौजूदगी में पीडीए की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर रूपरेखा तैयार की। अशोक सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अधिवक्ताओं की मांग पर अंबेडकर चौक का कायाकल्प किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें