यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में विख्यात आईपीएस डॉ. अजय पाल शर्मा को प्रयागराज कमिश्नरेट में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। रविवार को डीजी कानून-व्यवस्था एवं कार्मिक अमिताभ यश ने आदेश जारी किया।
यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में विख्यात आईपीएस डॉ. अजय पाल शर्मा को प्रयागराज कमिश्नरेट में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। रविवार को डीजी कानून-व्यवस्था एवं कार्मिक अमिताभ यश ने आदेश जारी किया। इससे पहले डॉ. अजय जौनपुर में बतौर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। संभावना है कि वह बुधवार तक पदभार ग्रहण कर लेंगे।
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में जन्मे वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अफसर डॉ. अजय पाल शर्मा को उनकी तेजतर्रार कार्यशैली और अपराधियों के खिलाफ बिना रुके अभियान चलाने के लिए सिंघम, दबंग और दी रियल कमांडर के उपनाम से जाना जाता है। वह डायल-112 के एसपी का चार्ज संभालने के अलावा सहारनपुर, गाजियाबाद, हाथरस और नोएडा जैसे जिलों में तैनात रह चुके हैं।
जौनपुर में अपने लगभग 20 महीने के कार्यकाल में 70 से अधिक एनकाउंटर किए हैं। जिसमें तीन बेहद खूंखार बदमाशों का सफाया किया गया। बता दें कि उनके भाई अमित पाल शर्मा प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। रविवार को यूपी पुलिस विभाग में रविवार को 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं।