फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीपीआरओ ने आठ सफाई कर्मियों का वेतन रोका

Thu, 27 Mar 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मांडा। एडीओ पंचायत के निरीक्षण में ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने वाले आठ सफाई कर्मियों के खिलाफ डीपीआरओ ने पत्र जारी कर मार्च माह का वेतन रोक दिया। इसके साथ ही उन्होंने सफाई कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। एडीओ पंचायत रमाकांत पांडेय के निरीक्षण में गेरुआडीह में तैनात सफाईकर्मी अशोक और राजेंद्र प्रसाद, मसौली के सियाराम, ढिलिया के अशोक, धरांव गजपति के सीताराम, भरारी प्रथम के ताड़केश्वर नाथ, बेला के अंकित खरवार, उंचडीह के सुशील दुबे गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें