जगतपुर। उतरांव थाना क्षेत्र के मुलनापुर गांव निवासी सैयद हसन ने अपनी बेटी साफिया बानो की शादी जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के कटवार बाजार निवासी मोहर्रम के बेटे इरफान अली के साथ वर्ष 2024 में की थी। आरोप है कि शादी के एक माह के बाद से ही ससुरालीजनों द्वारा कम दहेज मिलने को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज में दो लाख नकद एवं सोने की जंजीर की मांग करने लगे। विवाहिता के इन्कार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बुधवार को विवाहिता ने उतरांव थाने में पति इरफान अली, अंजुम, यूनुस, सकीना, रोशन अली के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।