फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: औचक निरीक्षण पर मम्फोर्डगंज प्राथमिक विद्यालय पहुंचे मंत्री, बच्चों से की बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मम्फोर्डगंज इलाके में स्थित राष्ट्रीय शिशु विद्यालय एवं महिला शिल्प कला प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार की दोपहर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रही कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की। बच्चों की कॉपियां भी देखीं।
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक अपने काफिले के साथ मम्फोर्डगंज स्थित राष्ट्रीय शिशु विद्यालय एवं महिला शिल्प कला प्रशिक्षण केंद्र पहुंच गए। मंत्री सीधे कक्षा में चले गए और बच्चों से बातचीत शुरू कर दी। उन्होंने बच्चों की किताबें और कापियों को देखा। बच्चों से देश की राजधानी का नाम पूछा, इसपर सभी ने हाथ खड़े कर दिए। मंत्री ने कक्षा में ही बच्चों से भारत माता की जय के नारे लगवाए।
मंत्री ने शिक्षकों को कुछ सुझाव भी दिए। विद्यालय में तैनात सभी तीन शिक्षक और 64 बच्चे उपस्थित मिले। मंत्री ने शिक्षकों से भी उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। इस पर शिक्षकों ने बताया कि पिछले कई सालों से बच्चों का यूनिफार्म नहीं मिला है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही बच्चों को यूनिफार्म उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस दौरान उपनिदेशक समाज कल्याण सुधीर कुमार, समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय, कौशांबी के समाज कल्याण अधिकारी, पूर्व प्रधानाध्यापक एलके अहिरवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें