फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रेल हादसे के बाद रोकनी पड़ी नार्थ ईस्ट, मुरी समेत दर्जन भर ट्रेनें

Thu, 27 Jun 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर आठ से दोपहर 3.05 बजे 59 वैगन की खाली मालगाड़ी चली। स्टेशन मास्टर पावर केबिन ने सूचना दी कि स्टेशन यार्ड में गाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए हैं। इससे अप और डाउन लाइन ब्लॉक हो गई है।
विज्ञापन
निरंजन डॉट पुल पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन के यार्ड स्थित निरंजन पुल पर रेल हादसे के बाद मुरी, नार्थ ईस्ट समेत दर्जन भर ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर रोका गया। ट्रेने खड़ी होने से उमस भरी गर्मी में यात्री परेशान रहे। इस बीच रेलवे ने मालगाड़ी को पटरी पर दोबारा चढ़ाने, अप और डाउन लाइन खोलने का काम तेजी से किया। चार घंटे में ही अप और डाउन लाइन पर रेल संचालन बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर आठ से दोपहर 3.05 बजे 59 वैगन की खाली मालगाड़ी चली। स्टेशन मास्टर पावर केबिन ने सूचना दी कि स्टेशन यार्ड में गाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए हैं। इससे अप और डाउन लाइन ब्लॉक हो गई है। जांच में ट्रेेन के 17, 18 और 19 वां वैगन पटरी से उतरे मिले।

निरंजन डॉट पुल के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे। - फोटो : अमर उजाला।
जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां से कुल छह लाइनें गुजरती हैं। दो लाइन प्रयाग जंक्शन, एक लाइन प्रयागराज रामबाग, एक लूप लाइन औ दो लाइन नैनी की ओर जाती हैं। घटना के बाद सभी छह लाइनों पर रेल संचालन बाधित हो गया। शाम पौने पांच के पूर्व गैस कटर से पटरी से उतरे वैगनों को काटकर अलग किया गया। इसके बाद मालगाड़ी के आगे का हिस्सा नैनी तो पीछे का हिस्सा प्रयागराज जंक्शन भेजा गया।
विज्ञापन

निरंजन डॉट पुल के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे। - फोटो : अमर उजाला।
हादसे की वजह से 12308 जोधपुर-हावड़ा, 12506 नार्थ ईस्ट, 12312 नेताजी एक्सप्रेस, 12826 आनंद विहार-रांची, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस, 18310 मुरी एक्सप्रेस, 15484 महानंदा एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। यह सभी ट्रेनें विलंब से प्रयागराज जंक्शन पहुंचीं।

दूसरी ओर मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह से गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक-बलिया, कामायनी एक्सप्रेस और 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन की जगह प्रयागराज छिवकी के रास्ते संचालित की गईं। प्रयागराज जंक्शन पर इसके पूर्व एक नवंबर 23 सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें