फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीएमपी रेल अंडर ब्रिज पर शुरू हुआ दोहरीकरण का काम

विज्ञापन
सीएमपी रेल डॉट पुल के दोहरीकरण के लिए क्रेन की मदद से अस्थाई पिलर के निर्माण का कार्य शुरू हो ग
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन से झूंसी तक रेल ट्रैक दोहरीकरण का कार्य अब सीएमपी रेल अंडर ब्रिज पर शुरू हुआ है। रेल विकास निगम लिमिटेड ने वहां गॉर्डर आदि मंगवा लिया है। वहां गॉर्डर लाॅन्च करने के लिए अस्थायी पिलर बनाए जा रहे हैं। रेलवे का लक्ष्य है कि 15 सितंबर के पहले यहां दोहरीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

रेल रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) प्रयागराज से वाराणसी के बीच दोहरीकरण का कार्य कर रहा है। वाराणसी से झूंसी तक यह काम पिछले वर्ष की पूरा कर लिया गया है। अब झूंसी से प्रयागराज जंक्शन तक ही यह कार्य शेष रह गया है। इसी कार्य के तहत सोहबतियाबाग रेल अंडर ब्रिज के दोहरीकरण के लिए पुल का निर्माण कर लिया गया है। अब सीएमपी ब्रिज पर यह काम होना है। आरवीएनएल के महाप्रबंधक वीके अग्रवाल का कहना है कि शुरुआती काम के लिए गॉर्डर मंगवा लिए गए हैं। उसकी लॉचिंग के लिए अस्थायी पिलर का कार्य क्रेन के माध्यम से शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें