प्रयाराज में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
करछना थाना क्षेत्र के धरी गांव में बीती रात एक युवती ने प्रेमी रामबाबू संग मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। जानकारी होने पर पति संतोष के सगे भाई और गांव के कुछ अन्य लोगों ने मिलकर रामबाबू को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। अचेतावस्था में रामबाबू को अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
संतोष (40) और रामबाबू (40) मज़दूरी करते थे और अच्छे दोस्त थे। दोनों ही शराब पीने के आदी बताए जा रहे हैं। पिछले छह माह से रामबाबू संतोष के घर पर ही रहने लगा। इस दौरान रामबाबू का संतोष की पत्नी गेंदा देवी से प्रेम संबंध हो गया। जिसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।