फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एयरपोर्ट पर विमानों का दोहरा शतक, 254 की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हो गई। मंगलवार 18 फरवरी को यहां रिकार्ड 254 विमानों की आवाजाही हुई। इसमें 134 शेड्यूल और 120 नॉन शेड्यूल विमान रहे। इन सभी विमानों से 23,196 यात्रियों का आवागमन हुआ। एक जनवरी 2019 से शुरू हुए प्रयागराज एयरपोर्ट में यात्रियों और विमानों की आवाजाही की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है।
विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट में मंगलवार को पहली बार चार्टर प्लेन की आवाजाही का शतक लगा। वहीं, इंडिगो के 22, एलाइंस के सात, अकासा के चार, स्पाइस जेट के 18 व एयर इंडिया के 16 विमानों का आवागमन हुआ। इन विमानों से 11,585 यात्री आए और 11,611 रवाना हुए।
बता दें कि एक जनवरी से 18 फरवरी तक प्रयागराज एयरपोर्ट में 3.62 लाख यात्रियों की आवाजाही हुई है। इस दौरान 2,440 विमानों का आगमन हुआ। इसमें से जनवरी में 882 विमानों से 1,24,451 तो एक से 18 फरवरी तक 1,558 विमानों से 2.38 लाख यात्रियों का आवागमन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें