फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए दूधनाथ

Sat, 13 Jan 2018 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
वरिष्ठ कथाकार दूधनाथ सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। शुक्रवार को गंगा किनारे रसूलाबाद घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। बड़े बेटे अनिमेष ठाकुर ने मुखाग्नि दी और बाद में अन्य संस्कार पूरे किए। जुटे परिजनों सहित शिष्यों, साहित्यकारों, करीबियों, प्रशंसकों सहित समाज के विभिन्न वर्ग से घाट पर पहुंचे लोगों ने उन्हें अंतिम प्रणाम किया और उनकी स्मृतियां लेकर लौट आए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आधी रात उनके निधन की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंची, शोक संवेदनाओं का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह से ही लोग उनके झूंसी स्थित आवास पर पहुंचने लगे थे। बड़ी बहू रचना ठाकुर और उनके बेटे दिव्यांग ठाकुर फ्लाइट से सुबह आ गए थे। बेटी अनुपमा ठाकुर, छोटे बेटे अंशुमान सिंह, शिष्य सुधीर सिंह, विवेक आदि पहले से ही मौजूद थे। कुछ और लोगों के आने के बाद एंबुलेंस से उनका पार्थिव शरीर रसूलाबाद घाट लाया गया, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।
घर और घाट पर पहुंचे लोगों के पास उनसे जुड़ी तरह-तरह की स्मृतियां थीं।

आयोजनों से लेकर आत्मीय संबंधों तक सभी पृष्ठ पलटे जाते रहे। इसमें रचनाकार रहे तो ट्रेड यूनियन से जुड़े साथी भी। जो घर पर नहीं पहुंच सका, वह घाट पर पहुंचा। उन्हें अंतिम प्रणाम कहने को घर और घाट पर पहुंचने तथा उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में प्रोफेसर राजेंद्र कुमार, प्रो.अजय जैतली, प्रो.संतोष भदौरिया, प्रो.एए फातमी, प्रोे.हेरंब चतुर्वेदी, रामजी राय, हरीशचंद्र पांडे, अजामिल, यश मालवीय, रविनंदन सिंह, प्रणय कृष्ण, नंदल हितैषी, सुरेंद्र राही, संध्या नवोदिता, विवेक सत्यांशु,  विभोर अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह,मीनू रानी दुबे, केपी सिंह, मेवाराम, धर्मराज सिंह पटेल, अनुग्रह नारायण सिंह, रतन दीक्षित, हरिश्चंद्र द्विवेदी, शिवसेवक सिंह, संतोष चतुर्वेदी, श्रीरंग आदि शामिल थे।
विज्ञापन


शासन की ओर से प्रतिनिधि के तौर पर एसडीएम फूलपुर भी प्रदेश सरकार के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान भारत भारती से नवाजे गए वरिष्ठ कथाकार दूधनाथ सिंह को  श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने झूंसी स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें