फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में नवजात शिशु को कुत्तों ने नोच डाला

विज्ञापन
Dogs punched a newborn in Phulpur - फोटो : PHOOLPUR
विज्ञापन
सराय ममरेज के पतैयां गांव में किसी ने नवजात शिशु को फेंक दिया। उसे कुत्ते नोच रहे थे। लोगों ने देखा तो किसी तरह कुत्तों को भगाया लेकिन तब तक नवजात की मौत हो गई थी। घटना से लोगों का दिल दहल गया था। नवजात की घंटों का लग रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायममरेज थाना क्षेत्र की जंघई पुलिस चौकी के पास स्थित पतैया गांव में गुरुवार की शाम किसी ने नवजात शिशु को खेत में फेंक दिया था। जब ग्रामीणों ने देखा तो कुत्ते उसे नोच रहे थे। किसी तरह कुत्तों को भगाया गया। लहूलुहान शिशु की सांसें बंद हो गई थीं। शिशु की हालत देखकर लोगों की आंखें भर आईं। बच्चा किसका था, यह नहीं पता चल पाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। गांव में काफी देर तक पूछताछ होती रही कि बच्चा किसका था, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों में चर्चा थी कि लोकलाज के डर से बच्चे को फेंका गया होगा। बच्चा कुछ घंटों का ही लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें