अर्बन केंद्र सईगंज में डॉक्टर, एलटी की खाली कुर्सी व एएनएम मरीज को देखते हुए।
वार्ड-4 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के सईगंज स्थित अर्बन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप नजर आईं।
केंद्र पर न डॉक्टर मौजूद थे न ही लैब टेक्नीशियन (एलटी)। फार्मासिस्ट का करीब एक माह पहले ही स्थानांतरण हो चुका है।
ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र का संचालन केवल एएनएम अंबिका यादव और सहायक कर्मी राजेश कुमार व हर्षित कुमार के भरोसे किया जा रहा है। फार्मासिस्ट के अभाव में दवाओं का वितरण भी सहायक कर्मी कर रहे हैं। एलटी नहीं होने से मरीजों के खून की जांच में भी दिक्क्त हो रही है।
इलाज और दवा लेने पहुंचे अरुण, रावेंद्र, महेंद्र (फरीदपुर), राजिया (भरवारी) और सुमन देवी (सईगंज) समेत कई मरीज डॉक्टर के नहीं होने से बिना उपचार के ही लौट गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की अनदेखी के कारण केंद्र पर अक्सर यही स्थिति बनी रहती है। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नियमित डॉक्टर और अन्य स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित कराने की मांग की है।
अर्बन केंद्र सईगंज में डॉक्टर, एलटी की खाली कुर्सी व एएनएम मरीज को देखते हुए।