फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor Death Case : एसआरएन पहुंची एसओजी टीम, जेआर अटेंडेंस रजिस्टर खंगाला, आठ घंटे तक की छानबीन

Thu, 03 Oct 2024 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जानकारी जुटाई कि घटना वाले दिन कौन सा जूनियर डाॅक्टर कितनी देर कहां रहा। कितने बजे उनकी ड्यूटी थी और वह कितने बजे ड्यूटी समाप्त कर लौटे। ड्यूटी के बीच में कहीं गए या नहीं। अगर गए तो कहां गए। करीब आठ घंटे तक एसओजी में तैनात पुलिसकर्मी छानबीन करते रहे।
विज्ञापन
डॉ. कार्तिकेय श्रीवास्तव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर कार्तिकेय श्रीवास्तव की मौत के मामले में बुधवार को एसओजी की टीम एसआरएन पहुंची। इस दौरान जूनियर डाॅक्टरों के अटेंडेंस रजिस्टर खंगाले गए। घटना वाले दिन कौन कब आया और कब गया, इसकी पड़ताल की गई। आठ घंटे तक छानबीन करने के दौरान नर्सिंग समेत अन्य स्टाफ से भी पूछताछ की गई।

विज्ञापन


फिलहाल, चौथे दिन भी इस मामले में पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। एसओजी की टीम सुबह 11 बजे के करीब एसआरएन अस्पताल पहुंची। वहां पहुंचकर टीम ने जूनियर डॉक्टरों के अटेंडेंस रजिस्टर को खंगाला।

जानकारी जुटाई कि घटना वाले दिन कौन सा जूनियर डाॅक्टर कितनी देर कहां रहा। कितने बजे उनकी ड्यूटी थी और वह कितने बजे ड्यूटी समाप्त कर लौटे। ड्यूटी के बीच में कहीं गए या नहीं। अगर गए तो कहां गए। करीब आठ घंटे तक एसओजी में तैनात पुलिसकर्मी छानबीन करते रहे।
विज्ञापन


इसके बाद नर्सिंग स्टाफ के साथ वार्ड बॉय, सफाईकर्मियों से भी पूछताछ की जो उस दिन ड्यूटी पर थे। पड़ताल विशेषकर आर्थो विभाग से जुड़ी रही। जांच पड़ताल के दौरान एसओजी की टीम एक बार फिर एसआरएन अस्पताल की उस पार्किंग में पहुंची जहां अपनी कार में डॉक्टर मृत मिले थे।

विज्ञापन

सीडीआर में कुछ संदिग्ध नंबर मिले

उधर सूत्रों के मुताबिक, डाॅक्टर कार्तिकेय के मोबाइल फोन की सीडीआर में कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं। यह वह नंबर हैं जो उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं थे। फिलहाल इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह कौन थे और डॉक्टर की उनसे किस विषय पर बात होती थी, यह पता लगाने में सीडीआर एनालिसिस के लिए लगाई गई एसओजी जुटी है।

एफएसएल को भेजा जाएगा रिमाइंडर

उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में विसरा की जांच रिपोर्ट भी बेहद अहम साबित हो सकती है। यही वजह है कि अफसरों का जोर इस बात पर है कि जल्द यह जांच हो जाए। इसके लिए एफएसएल को रिमाइंडर भेजने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें