फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, मुकदमा

विज्ञापन
Doctor assault
विज्ञापन
कमला नेहरू अस्पताल की घटना, मरीज नामजद
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्नलगंज स्थित कमला नेहरू अस्पताल में तैनात डॉक्टर इंद्रजीत परहार से परिसर के भीतर ही मारपीट की गई। साथ ही गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मरीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डॉ. परहार पत्नी कर्नल नरेन्द्र सिंह परहार कमला नेहरू अस्पताल में तैनात हैं। साथ ही अस्पताल परिसर में ही फ्लैट संख्या पांच में रहती हैं। उनका आरोप है कि शाम 8.15 बजे वह ओपीडी में मरीज देखकर निकल रही थी, उसी वक्त उनकी पुरानी मरीज सुनीता मिश्रा पत्नी श्री दिनेश त्रिपाठी निवासिनी कृष्णा नगर कीडगंज ने उन पर हमला कर दिया। गला दबाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे मारपीट की। इस दौरान गिरने की वजह से उनके सिर व शरीर पर चोटें आईं। बृहस्पतिवार को भुक्तभोगी डॉक्टर ने घटना की लिखित शिकायत कर्नलगंज पुलिस से की। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि मारपीट व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें