- 809 पदों पर भर्ती के लिए हुई थी परीक्षा, 663 का हुआ था चयन
आरओ/एआरओ-2017 के चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 26 मार्च से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आरओ/एआरओ-2017 के तहत कुल 809 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जबकि अंतिम रूप से 663 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। बाद में आयोग ने परिणाम में आंशिक संशोधन भी किया।
आयोग ने रिजल्ट ने उन 25 अभ्यर्थियों के नाम हटा दिए, जिन्होंने अपना अभ्यर्थन वापस लेने के लिए आयोग में आवेदन किया था और उनकी जगह मेरिट में शामिल अन्य 25 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया। आयोग अब औपबंधिक रूप से चयनित सभी अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कराने जा रहा है। अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू होगी।
26 को समीक्षा अधिकारी (लोक सेवा आयोग), सहायक समीक्षा अधिकारी (लोक सेवा आयोग), सहायक समीक्षा अधिकारी, लेखा (लोक सेवा आयोग), 27, 28 एवं 30 मार्च को समीक्षा अधिकारी (उत्तर प्रदेश सचिवालय), 30 मार्च को समीक्षा अधिकारी, लेखा (उत्तर प्रदेश सचिवालय), समीक्षा अधिकारी, हिंदी (उत्तर प्रदेश सचिवालय) सामान्य/विशेष चयन, 31 मार्च को समीक्षा अधिकारी, उर्दू (उत्तर प्रदेश सचिवालय), 31 मार्च, एक अप्रैल एवं तीन अप्रैल को सहायक समीक्षा अधिकारी (उत्तर प्रदेश सचिवालय), तीन अप्रल को समीक्षा अधिकारी (राजस्व परिषद) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (राजस्व परिषद) के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन होगा।