Do not keep in favor of the government, who is in front of Kesharinath
- फोटो : CITY DESK
सरकार का पक्ष रखने में यह न देंखे की विपक्ष में कौन
पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने सरकारी वकीलों को दिए वकालत की टिप्स
प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने सरकारी वकीलों से कहा है कि कोर्ट का विश्वास पाना और मिले हुए केस की लगन से तैयारी कर अदालत में सरकार का पक्ष रखना उनका पवित्र कर्तव्य है । अपने अभिनंदन समारोह में महाधिवक्ता कार्यालय पहुंचे केसरीनाथ ने वहां उपस्थित सरकारी वकीलों को वकालत के कई टिप्स दिए ।
अभिनंदन समारोह में महाधिवक्ता कार्यालय आंबेडकर भवन में बड़ी संख्या में वकील उनको सुनने के लिए पहुंचे। उन्होंने वकीलों से कहा कि सरकार का पक्ष रखते हुए उन्हें बिल्कुल नहीं देखना चाहिए कि विपक्ष मे कौन खड़ा है । उन्होंने पूर्व बड़े और अच्छे वकीलों द्वारा की जाने वाली वकालत का उदाहरण देकर समझाने की कोशिश की कि सफल वकील कैसे बना जा सकता है।
समारोह मे अपर महाधिवक्ता विनोद कांत, नीरज त्रिपाठी, एएमसी चतुर्वेदी, अजीत कुमार सिंह और मुख्य स्थाई अधिवक्तागण, विकास त्रिपाठी, जेएन मौर्या, सौरभ श्रीवास्तव, विनीत पाण्डेय के अलावा सैकडों की संख्या मे राज्य विधि अधिकारी उपस्थित थे । पूर्व राज्यपाल को पुष्प गुच्छ देकर वकीलों ने उनका जोरदार स्वागत किया ।