Do not discredit HIV on social media
प्रयागराज। इविवि को लेकर सोशल मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणी करने वालों को कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने हिदायत दी है कि अब यह नहीं चलेगा। बृहस्पतिवार को हिंदी विभाग में कुलपति ने कला संकाय के सभी विभागों के शिक्षकों के साथ बैठक करते हुए इविवि की छवि सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
पिछले दिनों कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इविवि को लेकर नकारात्मक टिप्पणी की थी, कुलपति के संबोधन के दौरान ऐसे ही लोग निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि इविवि की सकारात्मक छवि पेश करने में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हिंदी, मध्यकालीन इतिहास, संगीत, दर्शनशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, उर्दू, दृश्य कला विभाग समेत पूरा विश्वविद्यालय सोशल मीडिया पर सकारात्मक तरीके से दिखाई देना चाहिए। लोगों को सोशल मीडिया में अपने विवि को बदनाम नहीं करना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि विवि को प्रकाशनों एवं पत्रिकाओं के माध्यम से सकारात्मक दिशा मिले। हर विभाग के पास अपनी एक पत्रिका होनी चाहिए।
इससे एनआईआरएफ रैंकिंग और अकादमिक प्रोफाइल में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि हैरिटेज वॉक का चलन होना चाहिए, जो विवि के इतिहास एवं चरित्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कुलपति ने विभागों में अनुसंधान प्रलेखन, कई भाषाओं के ज्ञान पर भी जोर दिया।