जिले को दहला देने वाले दो सामूहिक हत्याकांडों के खुलासे को लेकर बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गोहरी व खेवराजपुर में दो परिवारों की नृशंस हत्या में जेल भेजे गए कुख्यात खरवार गैंग के आठ आरोपियों के डीएनए सैंपल जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पुलिस का खुलासा भी सवालों के घेरे में है। फाफामऊ के गोहरी में पिछले साल 24 नवंबर की रात एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद इस साल 26 अप्रैल को थरवई के खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। सात मई को पुलिस ने बिहार के कुख्यात खरवार गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर दोनों मामलों के खुलासे का दावा किया।