फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार की सूचना पर डीएम के आने का कायक्रम रदद

Tue, 24 Mar 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम सुनिश्चित था, जिसकी अध्यक्षता डीएम मनीष वर्मा को करनी थी, लेकिन कोरांव बार काउंसिल के एक पूर्व अध्यक्ष के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों ने उनके पहुंचने के पहले ही एसडीएम अनिमेष वर्मा के सामने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उप निबंधक कार्यालय छोड़कर सभी कार्यालयो में तालाबंदी कर दी। पुलिस और वकीलों में कहासुनी होने के बाद माहौल बिगडने के कारण संपूर्ण समाधान दिवस काफी देर तक रोक दिया गया। जिसके कारण दूर दराज से आये अधिकांश फरियादियो को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ देर बाद नायब तहसीलदार डैया राममूर्ति ने अध्यक्षता की, तब तक 187 शिकायतें आ चुकी थी। इसमें सबसे अधिक 65 मामले केवल राजस्व विभाग के रहे तथा शेष अन्य से संबंधित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें