फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीएम ने की कार्रवाई, एसडीएम बारा व तहसीलदार जिला मुख्यालय से संबद्ध,

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा तहसील बारा के संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे तो उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार व अन्य 16 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। डीएम ने एसडीएम प्रेरणा गौतम व तहसीलदार रोशनी सोलंकी को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

तहसील सदर के अपर उपजिलाधिकारी गणेश कनौजिया को तहसील बारा का एसडीएम बनाया गया है। बारा में एसडीएम न्यायिक के तौर पर तैनात चंदन सिंह को तहसीलदार पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
बारा के एसडीएम पद से हटाई गईं प्रेरणा गौतम व तहसीलदार पद से हटाई गईं रोशनी सोलंकी के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। जांच रिपोर्ट आने तक दोनों अफसर मुख्यालय से ही संबद्ध रहेंगी।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि बारा तहसील से लगातार सुनवाई न होने की शिकायत आ रही थी। प्राथमिक स्तर पर जांच में मामला सही पाया गया तो एसडीएम व तहसीलदार को तत्काल वहां से हटा जांच शुरू करा दी गई है।
डीएम ने रैंडम आधार पर 51 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारी से कराया। 25 प्रकरण ऐसे पाए गए जिनमें परीक्षण के दौरान शिकायकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुए।
बगैर स्थलीय निरीक्षण किए सतही आख्या प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बारा तहसील के लेखपाल जय प्रकाश बिंद, विनोद कुमार, प्रीति सिंह, अजय कुमार, आरिफ हुसैन, शत्रुघ्न सिंह परिहार व मेनका आर्या, कांटी जसरा के ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़, विद्युत विभाग के जेई गौरव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
उप निरीक्षक थाना लालपुर कौशलेंद्र प्रताप सिंह, राजस्व अहलामद हिमांशु यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इसके अलावा रजिस्ट्रार कानूनगो नवीन कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल शिव सागर सिंह, जयंत पांडेय, हीरा लाल व राजस्व निरीक्षक परमात्मा पांडेय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें