फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

शनिवार को जिले की सभी कोतवाली में हुआ समाधान दिवस का आयोजन
चायल। शनिवार को जिले की सभी कोतवाली में समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम और एसपी ने चायल तहसील के पिपरी और चरवा कोतवाली पहुंच फरियादियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण कराया। डीएम सुजीत कुमार और एसपी राधेश्याम सबसे पहले पिपरी कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्होंने छह लोगों की फरियाद सुनी। जिनमें से दो समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। चार शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके बाद डीएम और एसपी चरवा कोतवाली पहुंचें। जहां पर 11 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। डीएम और एसपी ने दो शिकायतों का निस्तारण करा दिया। डीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण सर्वोपरि है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की मनमानी न की जाए। इसी तरह जिले की सदर कोतवाली, पश्चिम शरीरा, महेवाघाट, करारी, सैनी, कड़ाधाम, कोखराज, सरायअकिल में भी समाधान दिवस में फरियाद सुनी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें