फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : असंतुष्ट फीडबैक पर डीएम नाराज, बिजली विभाग के अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 30 Aug 2026 04:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुई। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुई। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। डीएम ने असंतुष्ट फीडबैक की अधिक संख्या पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन


उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर जनपद, विद्युत विभाग और तहसील स्तर पर प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की। विद्युत विभाग में बड़ी संख्या में असंतुष्ट फीडबैक और शिकायतकर्ताओं से बात न करने पर नाराजगी जताई गई। डीएम ने ऐसे अधिशासी अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। पीडब्लूडी विभाग की समीक्षा में भी असंतुष्ट फीडबैक अधिक पाए गए।

ऐसे अधिशासी अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता बैठक से अनुपस्थित रहे। उनके विभाग में भी अधिक असंतुष्ट फीडबैक पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। उनसे भी स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें