फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण डीएलएड प्रशिक्षण 22 तक स्थगित

विज्ञापन
dled training posponed till 22nd March
विज्ञापन
23 मार्च से डीएलएड सेमेस्टर परीक्षाओं पर असमंजस
विज्ञापन

निष्ठा, रिमेडियल प्रशिक्षण का बैच पूरा करने का निर्देश
प्रयागराज। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों, संबंधित इकाइयों एवं निजी डीएलएड कॉलेज में संचालित प्रशिक्षण को 22 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इस बाबत राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि 23 एवं 26 मार्च से शुरू होने वाली डीएलएड सेमेस्टर परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
निदेशक की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि डीएलएड बीटीसी प्रशिक्षुओं एवं अन्य प्रशिक्षुओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश के समस्त जिला एवं शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों, संबंधित इकाइयों और निजी डीएलएड कॉलेजों में डीएलएड बीटीसी प्रशिक्षुओं एवं अन्य प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण 22 मार्च तक बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि निष्ठा प्रशिक्षण और रिमीडियल प्रशिक्षण का जो बैच चल चल रहा है, उसे पूर्ण किया जाएगा और प्रशिक्षण का अगला बैच परिषद कार्यालय के आदेश के बाद प्रारंभिक किया जाएगा। निदेशक ने यह निर्देश भी दिया है कि कोरोना वायरस से बचाव संबंधी पोस्टर को प्रत्येक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं इकाई में दो प्रमुख स्थानों पर जागरूकता की दृष्टि से चस्पा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सबके बीच 23 मार्च से शुरू होने जा रही डीएलएड-2019 की प्रथम सेमेस्टर और 26 मार्च से शुरू होने जा रही डीएलएड 2018 की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इन परीक्षाओं में तीन लाख से अधिक परीक्षार्थियों को शामिल होना है। डीएलएड 2019 प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 1.80 लाख और डीएलएड 2018 तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 1.42 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। फिलहाल इस मसले पर शासन से निर्देश मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें