फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज :  निरीक्षण के लिए नैनी जेल पहुंचे जिला जज व जिलाधिकारी, अतीक के बेटे अली की बैरक की देखी सुरक्षा

Fri, 14 Jul 2023 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला जज संतोष कुमार राय, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, सीजेएम दिनेश कुमार गौतम, डीसीपी यमुना नगर संतोष कुमार मीणा शुक्रवार दोपहर को केंद्रीय कारागार नैनी का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
नैनी केंद्रीय कारागार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कारागार नैनी में शुक्रवार दोपहर अधिकारियों की टीम निरीक्षण करने पहुंची। जिला जज व जिलाधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दो घंटे तक जेल के अंदर बैरकों की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने माफिया अतीक अहमद के बेटे अली की बैरक की सुरक्षा व्यवस्था भी देखी। जेल अस्पताल, पाकशाला, हाई सिक्योरिटी सेल, हाई सिक्योरिटी बैरक आदि का निरीक्षण किया तथा बंदियों से बातचीत की।

जिला जज संतोष कुमार राय, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, सीजेएम दिनेश कुमार गौतम, डीसीपी यमुना नगर संतोष कुमार मीणा शुक्रवार दोपहर को केंद्रीय कारागार नैनी का निरीक्षण करने पहुंचे। टीम सबसे कैदियों से मुलाकात की व्यवस्था देखी। इसके बाद सर्किल पांच की कोठरी बैरक का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वहां मौजूद बंदियों से बातचीत की। इसके बाद हाई सिक्योरिटी बैरक पहुंचे और यहां की सुरक्षा व्यवस्था देखी।

विज्ञापन


बंदियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखने की जानकारी ली। यहां पर कश्मीरी उग्रवादी व बांग्लादेशी आतंकवादी के साथ बड़े अपराधियों को रखा गया है। सर्किल तीन, चार व पांच की बैरकों की जांच के साथ जेल अस्पताल व पाकशाला का निरीक्षण किया गया। इसके बाद टीम हाई सिक्योरिटी सेल पहुंची। यहां माफिया अतीक के बेटे अली को रखा गया है।

अधिकारियों ने उसकी सुरक्षा व उसकी निगरानी की जानकारी जेल अधिकारियों से ली। दो घंटे के निरीक्षण के बाद टीम वापस चली गई। टीम ने बीमार बंदियों के बेहतर इलाज व गरीब बंदियों को न्यायिक मदद के लिए जेल प्रशासन को निर्देश दिए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने बताया कि त्रैमासिक निरीक्षण के तहत शुक्रवार को जिला जज व जिलाधिकारी के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें