फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सहसों में हर्षोल्लास से मनाई गई दिवाली

Sun, 08 Nov 2026 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सहसों में माला फूल की खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
प्रकाश पर्व दिवाली रविवार को सहसों और आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाई गई। पूरा क्षेत्र दीपों और विद्युत झालरों से जगमगा उठा। लोगों ने सुबह से घरों व प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई व सजावट की। शाम को घरों, दुकानों, मंदिरों को लाइटों व मिट्टी के दीपों से सजाया गया।
विज्ञापन

सहसों और आसपास के कई गांवों में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। बाजारों में मिठाई, फल, फूल, पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। शाम को शुभ मुहूर्त में लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, हनुमान जी, कुबेर और मां सरस्वती की आराधना की।
सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। पूजन के बाद घरों के आंगन, छतों व दरवाजों पर दीप जलाए गए। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। मंदिरों में भी विशेष सजावट की गई। आतिशबाजी के बीच पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में सराबोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें