मोबाइल एप से टिकट लेने में भी दिक्कत
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम की साइट और मोबाइल एप से टिकट लेने में भी यात्रियों को दिक्कत हो रही है। राजरूपपुर के अनय गुप्ता ने बताया कि अगर हम टिकट बुक करते हैं तो भुगतान करते समय एरर या अमान्य आईडी का मैसेज आ जाता है। इससे समय पर टिकट बुक नहीं हो पाता। इससे उनके भाई को दिवाली के पूर्व पुणे से प्रयागराज के लिए किसी भी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल सका।
बिहार जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें फुल
दिवाली जैसा ही हाल छठ के पूर्व बिहार जाने वाली ट्रेनों का भी है। प्रयागराज से पटना, समस्तीपुर, कटिहार, जोगबनी समेत बिहार के तमाम शहरों की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों में तीन, चार एवं पांच नवंबर का कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। प्रयागराज होकर बिहार जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी, पवन एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी, पटना राजधानी, मगध एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, भागलपुर व जयनगर गरीब रथ सहित अन्य ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची का ही टिकट मिल रहा है।
पर्व के मौके पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। पर्व के पहले इनका शेड्यूल एवं समय सारिणी जारी की जाएगी। यात्री उन ट्रेनों में अपने रिजर्वेशन करवा सकते हैं। तत्काल टिकट का भी लाभ ले सकते हैं। -डाॅ.अमित मालवीय, सीनियर पीआरओ, एनसीआर