Prayagraj News : विवेकमणि ने घटना की शिकायत अफसरों से की।
- फोटो : अमर उजाला।
अफसरों से की शिकायत
धक्का देने से सड़क पर गिरे विवेक को कुछ लोगो ने सहारा देकर उठाया। चोटिल हुए विवेक ने इस घटना की जानकारी रोडवेज के अफसरों को दी है। विवेक से एआरएम प्रयाग को लिखे शिकायती पत्र में भी इसका उल्लेख किया। उनके अनुसार उन्हें काफी चोट भी आई। पत्र में कंडक्टर का नाम शिव शंकर यादव बताया है। साथ ही विवेक ने कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
किसी भी तरह का अमानवीय कृत्य बर्दाश्त नहीं है। इस मामले की जांच एआरएम प्रयागराज को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। - एमके त्रिवेदी, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र