फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : माघ मेला- 2027 की पहली बैठक में तैयारियों का खाका तय, 54 टेंडर होंगे, बढ़ेगा मेला क्षेत्र

Thu, 27 Aug 2026 07:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Magh Mela 2027 : माघ मेला 2026-27 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम और पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया की संयुक्त अध्यक्षता में पहली बैठक हुई। बैठक में तैयारियों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी के 54 टेंडर, 9 पॉनटून पुल, अतिरिक्त बस पार्किंग, पेयजल और जल निकासी व्यवस्था पर कार्ययोजना तय की गई। सितंबर के पहले सप्ताह से कई प्रमुख कार्यों के टेंडर जारी होंगे, जबकि बढ़ते मेला क्षेत्र और संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था का अलग से विस्तृत प्लान तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
माघ मेला 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई-ट्रिपल-सी सभागार में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम और पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया की संयुक्त अध्यक्षता में माघ मेला 2026-27 की तैयारियों पर पहली बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि पीडब्ल्यूडी विभाग को 54 टेंडर कराने हैं, जिनमें नौ पांटून पुल शामिल हैं। इनमें से दो पुल अरैल साइड में बनाए जाएंगे। मेला प्राधिकरण सितंबर के पहले सप्ताह में भूमि समतलीकरण, स्वच्छता, तंबू और साज-सज्जा के तीन टेंडर जारी करेगा। मेला क्षेत्रफल 844 हेक्टेयर से बढ़कर 900-925 हेक्टेयर में होगा और सेक्टरों की संख्या सात से बढ़कर आठ होगी।

मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मेला क्षेत्र के मुख्य और गाटा मार्गों का नक्शा प्रस्तुत करने को कहा। इसका उद्देश्य पीक डेज में भीड़ प्रबंधन और आवागमन को सुचारु बनाना है। जल निगम ने बताया कि मेला क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए 80 बोरवेल उपलब्ध हैं, जिनमें से 28 का उपयोग होगा। पाइपलाइन और जल निकासी के टेंडर भी सितंबर के पहले सप्ताह में जारी होंगे। रेलवे और आर्मी के साथ समन्वय बैठकें भी निर्धारित की जाएंगी।

विज्ञापन

झूंसी के बजाय चीनी मिल के पास अतिरिक्त बस पार्किंग स्थल की जाएगी विकसित

रोडवेज अधिकारियों ने झूंसी के बजाय चीनी मिल के पास अतिरिक्त बस पार्किंग स्थल विकसित करने का विचार बताया। पुलिस आयुक्त ने पार्किंग और यातायात योजना को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने पूरी पार्किंग व्यवस्था की निगरानी के लिए एक विशेष विभागीय अधिकारी तैनात करने का निर्देश दिया। इस अधिकारी को केवल पार्किंग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

 

माघ मेला तैयारियों के लिए प्रत्येक वृहस्पतिवार को होगी बैठक

मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि अगली बैठक में सभी विभाग अपने कार्यों का विस्तृत विवरण, आवश्यक आंकड़े और कार्ययोजना का नक्शा प्रस्तुत करें। इससे कार्यों और उनके क्षेत्र की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। माघ मेला तैयारियों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक वृहस्पतिवार को साप्ताहिक बैठक होगी। मंडलायुक्त ने मेला प्राधिकरण को वर्ष 2013 के कुंभ से अब तक के सभी मेलों के सीखने योग्य बिंदुओं का नोट तैयार करने को कहा। यह नोट अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि पूर्व की कमियों की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन

माघ मेला 2026-27 का विस्तार और तिथियां

माघ मेला 2026-27 की अवधि 14 जनवरी 2027 से छह मार्च 2027 तक कुल 52 दिनों की होगी। प्रमुख स्नान पर्वों में 14 / 15 जनवरी को मकर संक्रांति और छह फरवरी को मौनी अमावस्या शामिल हैं। 20 फरवरी को माघी पूर्णिमा और छह मार्च को महाशिवरात्रि होगी। वर्ष 2025-26 की तुलना में 2026-27 में मेला क्षेत्र का विस्तार प्रस्तावित है। सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाएगी, जिसमें थानों, चौकियों और अग्निशमन केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें