फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमनगंज पर दो स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने खोला कट

विज्ञापन
Dividers cut opened at two places in Dhumganj
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनगंज क्षेत्र में डिवाइडर बंद करने के बाद व्यापारियों के प्रदर्शन के बाद ट्रैफिक पुलिस बैक फुट में आ गई। रविवार को आनन फानन में ट्रैफिक पुलिस ने दो शेरवानी मोड़ और प्रीतमनगर पर बंद किया डिवाइडर का कट हटा दिया। हालांकि व्यापारी कन्हईपुर मोड़, सुलेम सराय बाजार और पेट्रोल पंप का भी डिवाइडर खोले जाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा व्यापारियों ने धूमनगंज, पीएसी गेट, टीपी नगर और महिला ग्राम पर छोटा गोल चक्कर बनाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

माघ मेले की वजह से पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस ने महिला ग्राम इंटर कालेज मोड़ से लेकर पीएसी गेट तक जीटी रोड में डिवाइटर के सभी कट बंद कर दिए। इससे स्थानीय लोगों के साथ कारोबारियों को खासी परेशानी हो रही थी। कट बंद कर दिए जाने से लोगों को लंबा चक्कर काटना पड़ रहा था। इसे लेकर कारोबारियों ने एक दिन की बंदी भी की। इस बीच रविवार को बंद डिवाइडर को खुलवाने को लेकर व्यापारियों ने दिन में 12 बजे सुलेम सराय स्थित कमला गेस्ट हाउस में एक बैठक की। प्रीतम नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। बैठक में तय हुआ कि अगर 24 घंटे में डिवाइडर न खोला गया तो मंगलवार को व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के आवास पर धरना देंगे। बैठक में व्यापारियों ने इस पूरी समस्या के लिए एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें प्रयागराज से हटाने की मांग की।
कहा कि वह लंबे समय से यहां जमे हुए हैं। चर्चा है कि व्यापारियों की बैठक की जानकारी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह तक पहुंची तो उन्होंने आईजी प्रयागराज से बात की। इस वार्ता के बाद दो स्थानों पर कट खोल दिया गया। मुंडेरा व्यापार मंडल के धनंजय सिंह ने कहा कि दो कट शाम तक खोल दिए गए थे, देर रात कन्हईपुर मोड़ वाला भी कट खुल सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने धूमनगंज, पीएसी गेट, टीपी नगर और महिला ग्राम पर छोटा गोल चक्कर बनाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें