संस्था भारत प्रेम सेवा मिशन की ओर से मूक बधिर विद्यालय के छात्रावास के अंत:वासियों को रंग, कैप, फेसमास्क और पिचकारियां बांटीं गईं। इसी क्रम में उन्हें कपड़े और खाने-पीने की चीजें भी दी गईं। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा, दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं, उन्हेें समाज की मुख्य धारा में लाना हमारा दायित्व है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार अवस्थी ने कहा, आईटीआई कालेज में तकनीकी शिक्षा देने के लिए भी मूक बाधिर छात्रों को पूरी मदद की जाएगी। उद्बोधन को विद्यालय के प्रभारी ने इशारों से बच्चों को समझाया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अभिषेक द्विवेदी, आरके वैश्य, समाजसेवी अमल गुप्ता, बाबुल अग्रहरि, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद थे।