फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पीएम के आगमन पर मामा भांजा, लेप्रोसी चौराहा समेत के कई रूटों पर डायवर्जन

Thu, 12 Dec 2024 11:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एडीसीपी यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा। इसके साथ ही वाहन को चिह्नित स्थानों पर ही पार्क कराया जाएगा। वहीं, एंबुलेंस जिसमें मरीज हैं, वीआईपी मार्ग का प्रयोग न कर अन्य मार्ग का प्रयोग करें।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले यातायात पुलिस सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार आधी रात के बाद करीब दो बजे से विभिन्न रूटों पर डायवर्जन किया जाएगा। एडीसीपी यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा। इसके साथ ही वाहन को चिह्नित स्थानों पर ही पार्क कराया जाएगा। वहीं, एंबुलेंस जिसमें मरीज हैं, वीआईपी मार्ग का प्रयोग न कर अन्य मार्ग का प्रयोग करें।

यहां-यहां रहेगा डायवर्जन

पूरामुफ्ती से कॉमर्शियल वाहन (सवारी गाड़ी को छोड़कर) पुरामुफ्ती चौराहा, मंदर मोड़, हैप्पी होम व टीपी नगर तिराहा से लागू रहेगा।

मामा भांजा चौराहे से बड़े व कॉमर्शियल वाहन लेप्रोसी की तरफ से शहर की तरफ प्रवेश नही करेंगे। (सवारी बस को छोड़कर)

रामपुर करछना से कॉमर्शियल व बड़े वाहन शहर की तरफ नही प्रवेश करेंगे। (सवारी बस को छोड़कर)

तिकोनिया चौराहा परेड क्षेत्र गल्ला मंडी तिराहा दारागंज मोरी रैंप से नीचे मिंटो रोड नए ब्रिज अंडर पास से मेला क्षेत्र की ओर नहीं जा सकेंगे।

लेप्रोसी नवप्रयागम चौराहा, अरैल मार्ग सरस्वती हाइटेक सिटी से डीपीएस स्कूल की ओर, सडवा चुंगी से डीपीएस नैनी की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

विज्ञापन


लेप्रोसी व फाफामऊ से कॉमर्शियल व बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

विज्ञापन

यहां होगा पार्किंग स्थल

- लेप्रोसी की तरफ से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को 17 नंबर प्लॉट संगम क्षेत्र पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

- मिंटो रोड/रेलवे क्रॉसिंग की ओर से आने वाले वाहनों को तालाब नवल राय रोड पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

- जीटी जवाहर की तरफ से आने वाले वाहनों को हेलीपैड पार्किंग (परेड क्षेत्र) में पार्क कराया जाएगा।

- जीटी जवाहर की तरफ से आने वाले वाहनों को जीटी जवाहर चौराहा के पास पार्क कराया जाएगा।

- फोर्ट रोड से आने वाले वाहनों को त्रिवेणी मार्ग से दाहिने जगदीश रैंप की ओर जाने वाले मार्ग पर पार्क कराया जाएगा।

- झूंसी की ओर से आने वाली बसों को महुवा बाग पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

- प्रतापगढ़-लखनऊ की तरफ से आने वाली बसों को बडा बघाड़ा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें