diversion in route of eight trains
प्रयागराज। अनुरक्षण कार्यों से आठ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत लोकमान्य तिलक से वाराणसी के बीच चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस प्रयागराज-रामबाग-मंडुआडीह-वाराणसी के मार्ग से चलेगी। यह व्यवस्था दो से 21 जुलाई के बीच लागू रहेगी। बांद्रा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस भी 17 एवं 19 जुलाई, गाजीपुर-बांद्रा 19 एवं 21 जुलाई, गाजीपुर-आनंद बिहार एक्सप्रेस 18 एवं 21 तथा आनंद विहार-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 17 व 20 जुलाई को प्रयागराज-रामबाग, मंडुआडीह-वाराणसी-वाराणसी सिटी के मार्ग से चलेगी। हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 19 तथा नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस 17 एवं 20 जुलाई को प्रयागराज-मिर्जापुर-चुनार-पं.दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी।