फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास सुखद दांपत्य जीवन के लिए घातक : ओमप्रकाश

विज्ञापन
फोटो परिचय। मानिकपुर हंडिया में श्रीराम कथा कहते आचार्य ओमप्रकाश शुक्ल - फोटो : Self
विज्ञापन
मानिकपुर गांव में चल रही साप्ताहिक श्री राम कथा के दूसरे दिन आचार्य ओम प्रकाश शुक्ल ने शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि दांपत्य जीवन गृहस्थ धर्म का आवश्यक अंग है। एक दूसरे के प्रति विश्वास और भरोसे से ही सुखद जीवन यापन किया जा सकता है।
विज्ञापन




माता पार्वती ने भी कठोर तप करके भगवान भोलेनाथ को उनकी जीवन संगिनी बनने का विश्वास दिलाया था। उन्होंने कहा कि सांसारिक जीवन में सामाजिक मर्यादा का अवहेलना करने वाला दंपति तिरस्कार का पात्र बन जाता है। मुख्य यजमान सुल्तान सिंह व सुमन सिंह, व्यवस्थापक आलोक सिंह ने धर्मानुरागियों से कथा में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर महिला पुरुष श्रद्धालु श्रोता गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें