क्षेत्र के पचदेवरा स्थित एक एजेंसी में सिलिंडर वितरण के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान डिलीवरी मैन से मारपीट की गई। दोपहर करीब 2 बजे सिलिंडर लेने के लिए लगी लाइन में मोहित शुक्ला ने बिना ओटीपी सिलिंडर देने की मांग की। डिलीवरी मैन रमेश कोटार ने नियमों का हवाला देते हुए सभी को सिलिंडर देने की बात कही, जिससे नाराज होकर वह वहां से चला गया। आरोप है कि शाम करीब 7 बजे एजेंसी कार्यालय पहुंचकर मोहित ने स्टाफ के सामने रमेश के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने साथियों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।