विकासखंड जसरा के देवरिया पंचायत सचिवालय में बुधवार को पंचायत की खुली बैठक हुई। इसमें योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, एएनएम स्वास्थ्य विभाग से कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजस्व विभाग के कर्मचारी आदि लोग सम्मिलित हुए। ग्राम प्रधान देवरिया राजीव गोस्वामी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार एक महीने हर हफ्ते बैठक कर समस्याओं का निस्तारण करने का अभियान चलाया जाएगा।