दो दिन पहले भी लक्ष्मीनारायण की हुई थी पिटाई, जान से मारने की दी थी धमकी
ऑटो चालक लक्ष्मीनाराण के परिजनों ने बताया था कि दो दिन पहले भी हत्यारोपी मंगल निषाद और प्रदीप पासी ने उसकी पिटाई की थी। जबरन उसे गाड़ी पर बिठाकर ले जाने की कोशिश करने के साथ जान से मारने की भी धमकी दी थी। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दोस्त को पीटा था, आंख में लग गई थी चोट
झूंसी पुलिस ने बताया कि हत्यारोपियों से पूछताछ में पता चला है कि लक्ष्मीनारायण संग उनका उठना-बैठना था। पूर्व में झगड़े के दौरान इन्हीं में से एक युवक को लक्ष्मीनारायण ने पीट दिया था। इससे उसकी आंख में चोट लग गई थी। पीड़ित ने लक्ष्मीनारायण के खिलाफ केस भी लिखाया था। सोमवार रात को भी उसका किसी बात पर साथियों से विवाद हुआ था।