फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में क्वारंटीन सेंटर में गंदगी, बिस्तर पर मरा चूहा, फोटो वायरल होते ही प्रशासन में मचा हड़कंप

Sat, 02 May 2020 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज में जिला प्रशासन की ओर से बनाया गया कोरंटीन सेंटर। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

प्रशासन के तमाम दावों के विपरीत क्वारंटीन सेंटर में अव्यवस्था और गंदगी की शिकायतें सामने आई हैं। लूकरगंज के पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के परिजनों समेत 19 लोगों को ऐसी जगह रख दिया गया, जहां बिस्तर पर चूहा भी मरा पड़ा था। इससे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रशासन और मीडिया के व्हाट्सअप ग्रुप पर भी यह वीडियो डाली गई। इसके बाद हरकत में आए अफसरों ने आधी रात के बाद ही परिजनों को दूसरे गेस्ट हाउस में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी। देर रात तक इसकी प्रक्रिया जारी थी।

विज्ञापन

प्रयागराज में कोरंटीन किया गया आर्किटेक्ट इंजीनियर का परिवार - फोटो : prayagraj
लूकरगंज में पॉजिटिव कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति बाहर से आने के बाद कुछ दिन घर पर भी रहा। ऐसे में पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिवार वालों तथा संपर्क में आए अन्य लोगों को करेली के एक भवन में क्वारंटीन किया गया लेकिन, वहां हर तरफ गंदगी थी। जबकि, क्वारंटीन होने वालों में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। परिजनों का कहना था, बिस्तर पर मरा चूहा पड़ा था। पूरे परिसर में धूल ही धूल है। टायलेट गंदा है। कई अन्य तरह की भी अव्यवस्था है। उन्होंने उसके वीडियो और फोटोग्राफ भी वायरल किए। प्रशासन के ग्रुप में यह वीडियो पहुंचने के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया। रात 12 बजे के बाद उन्हें दूसरे गेस्ट हाउस में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि परिजनों को फोर सीजन गेस्ट हाउस में ठहराने की व्यवस्था की गई थी लेकिन संचालक ने कमरे नहीं खोले। इसलिए कुछ घंटों के लिए उन्हें रोका गया है। अन्यत्र स्थानांतरित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएम ने बताया कि फोर सीजन के संचालन ने कमरे क्यों नहीं खोले, इस मुद्दे को अलग से देखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें