फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में पहली बार बनेगी संतों की डायरेक्टरी

Tue, 21 Jan 2020 01:42 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : Social Media
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद देश के संतों को एक दूसरे से जोड़ने के  लिए अनूठी पहल करने जा रही है। इसके लिए विहिप की ओर से देश के सभी प्रमुख संतों की एक डायरेक्टरी बनाई जाएगी। डायरेक्टरी बनाने का काम विहिप का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। इसमें विहिप का क्षेत्र और प्रांत संगठन सहयोग करेगा। माघ मेला संपन्न होने के बाद यह काम तेजी से शुरू हो जाएगा। हालांकि इस कार्य की शुरूआत प्रयागराज में मंगलवार को विहिप के संत सम्मेलन से ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


विहिप के धर्माचार्य संपर्क अभियान के तहत डायरेक्टरी बनाने का काम किया जाएगा। यह जिम्मेदारी विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी को मिली है, इस अभियान में वह जुट भी गए हैं। उनका दावा है कि इस तरह की डायरेक्टरी देश में पहली बार बनाई जा रही है। कहा कि संतों को जोड़ने के लिए डायरेक्टरी अहम भूमिका निभाएगी। इसमें उनके पर्सनल फोन नंबर के साथ ई मेल एड्रेस, सोशल मीडिया लिंक आदि का उल्लेख होगा।

डायरेक्टरी जिला स्तर, प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जाएगी। इसमें प्रमुख संतों के नाम, पता आदि का भी उल्लेख होगा। राष्ट्रीय स्तर वाली डायरेक्टरी में नामी संतों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसमें विहिप के भी राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रांत स्तर के पदाधिकारियों के भी संपर्क नंबर रहेंगे। सभी संतों के नंबर, ई मेल आदि जुटाने का काम शुरू भी हो गया है। माघ मेेला संपन्न होने के बाद यह कार्य तेजी से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें