फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक ने आरोपी प्रोफेसर को भेजी नोटिस, मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में शोध छात्रा के उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर को निदेशक ने नोटिस जारी करके तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने संस्थान लौटते ही रविवार को ही नोटिस भेजा है। आरोप की गंभीरता को देखते हुए समय सीमा सात दिन से कम करके प्रोफेसर से तीन दिन में ही जवाब देने को कहा गया है। निदेशक के मुताबिक प्रोफेसर का जवाब मिलने के बाद इसे ग्रीवांस सेल को भेजा जाएगा। सेल की रिपोर्ट के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एमएनएनआईटी की एक शोध छात्रा ने सुरक्षा अधिकारी को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उसके गाइड प्रोफेसर शोध के अतिरिक्त निजी जीवन में हस्तक्षेप कर रहे हैं। वह छात्रावास में उसके आने-जाने की जानकारी सुरक्षा से जुड़े लोगों से लेते रहते हैं। छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर पिछले काफी दिनों से उसका पीछा कर रहे हैं। इसके चलते वह कहीं नहीं जा पाती। शोध छात्रा ने प्रोफेसर पर यह भी आरोप लगाया है कि वह देर रात मैसेज और फोन करते हैं। इससे उसे मानसिक परेशानी होती है।
छात्रा की शिकायत ग्रीवांस सेल के पास पहुंचने के बाद इसकी प्रमुख प्रो. गीतिका ने छात्रा से बात करके अपनी रिपोर्ट निदेशक को पिछले सप्ताह ही भेज दी थी। निदेशक के शहर से बाहर होने के चलते इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। निदेशक ने रविवार को शहर लौटते ही इस मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी प्रोफेसर को नोटिस जारी करके तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। इस बारे में आरोपी प्रोफेसर ने भी यह बात स्वीकार की है कि उन्होंने छात्रा की प्रोग्रेस रिपोर्ट जानने के लिए फोन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें