कौड़िहार में जल निकासी तथा नाले पर अवैध निर्माण को लेकर किसानों के धरने के 34 वें दिन सोमवार को उपजिलाधिकारी सोरांव भारती मीणा तथा तहसीलदार सोरांव चंदन जायसवाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
धरने का नेतृत्व कर रहे युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव मिश्रा तथा किसानों से बात की। तत्पश्चात नाले पर अवैध निर्माण का स्थानीय निरीक्षक करते हुए नाराजगी जताई। इस दौरान तीन लोगों को नोटिस दिया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों से तत्काल अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया, अन्यथा प्रशासन के द्वारा अवैध निर्माण हटाने पर अधिक नुकसान होगा। उन्होंने किसानों से धरना समाप्त करने को कहा। हालांकि आंदोलित किसान धरना समाप्त करने पर राजी नहीं हुए। किसानों का अतिक्रमण न हटाए जाने तक धरना जारी रहेगा।