फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : पुणे के लिए सीधी ट्रेन, हर मंगलवार को होगी रवानगी, ट्रेन में एसी श्रेणी के होंगे सभी कोच

Sat, 04 Oct 2025 05:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज से पुणे जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। मुजफ्फरपुर से पुणे के हडपसर तक चली वीकली स्पेशल को रेलवे अब नियमित ट्रेन का दर्जा देने जा रहा है। प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलने वाली इस ट्रेन को सोमवार आठ दिसंबर से नियमित ट्रेन का दर्जा मिल जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से पुणे जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। मुजफ्फरपुर से पुणे के हडपसर तक चली वीकली स्पेशल को रेलवे अब नियमित ट्रेन का दर्जा देने जा रहा है। प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलने वाली इस ट्रेन को सोमवार आठ दिसंबर से नियमित ट्रेन का दर्जा मिल जाएगा। रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को ट्रेन का नंबर और समय सारिणी जारी की है।

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से गाड़ी संख्या 15589 (पहले 05589) की रवानगी प्रत्येक सोमवार शाम 7.25 बजे होगी। मंगलवार सुबह 4.10-4.12 बजे ट्रेन प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी और बुधवार सुबह 6.25 बजे हडपसर पहुंचेगी।

इसी तरह हडपसर से गाड़ी संख्या 15590 (पहले 05590) 10 दिसंबर से नियमित ट्रेन के रूप में प्रत्येक बुधवार सुबह 10.00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11.28-11.30 बजे प्रयागराज छिवकी व रात 9.50 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 22 कोच की इस ट्रेन में एसी इकोनॉमी के 12, एसी टू के आठ एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन


नियमित होने पर कम लगेगा किराया

मुजफ्फरपुर- हडपसर वीकली स्पेशल के नियमित होने बाद ट्रेन का किराया भी कम हो जाएगा। वर्तमान में प्रयागराज छिवकी से हडपसर के लिए स्पेशल ट्रेन के एसी टू श्रेणी का किराया 2785 रुपये है जो अब 2390 होना संभावित है। इसी तरह एसी इकोनॉमी श्रेणी का किराया 1925 से घटकर 1680 होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें