फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से देहरादून के लिए 11 नवंबर से शुरू होगी सीधी ट्रेन

Sun, 08 Nov 2020 01:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन की शुरूआत एक बार फिर से होने जा रही है। 11 नवंबर से प्रयागराज-देहरादून स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा। खास बात यह कि स्पेशल ट्रेन 16 घंटे में यह सफर पूरा करेगी। लॉक डाउन के पूर्व प्रयागराज से संचालित लिंक एक्सप्रेस यह सफर 19 घंटे से ज्यादा समय में पूरा करती थी।
विज्ञापन


पिछले दिनों ही अमर उजाला ने देहरादून के लिए दिवाली के पहले सीधी ट्रेन चलाने से संबंधित समाचार प्रकाशित किया था। रेलवे ने अमर उजाला की खबर पर अपनी मुहर लगाते हुए शनिवार को प्रयागराज से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन चलाने का एलान कर दिया। देहरादून स्पेशल ट्रेन का संचालन जंक्शन से रात नौ बजे होगा। बीच में इस ट्रेन का ठहराव फतेहपुर, कानुपर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, चंदौसी, मुरादाबाद, लक्सर एवं हरिद्वार जंक्शन पर रहेगा। गाड़ी संख्या 04113 दिन में 1.10 बजे देहरादून पहुंच जाएगी। वहां से यह गाड़ी 12 नवंबर से चलनी शुरू होगी।

गाड़ी संख्या 04114 की रवानगी का समय दिन में ढाई बजे रहेगा, जो अगले दिन सुबह 7.40 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। 15 कोच की इस स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रयागराज से नौ दिसंबर तक एवं देहरादून से 10 दिसंबर तक रहेगा। इस ट्रेन में सभी कोच एलएचबी श्रेणी के रहेंगे। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन में स्लीपर के छह, एसी थ्री के दो, एसी फर्स्ट कम एसी टू का एक, सामान्य श्रेणी तीन एवं दो कोच जेनरेटर यान के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें